गिरडीह, दिसम्बर 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने विशेष सहायक शिक्षक बहाली प्रक्रिया को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने झारखंड विधानसभा में आवेदन देकर यह आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही बहाली के पूर्व जेटेट परीक्षा लिए जाने की मांग की है। उन्होंने नियम 263(1) के तहत विधानसभा सचिव को लिखित आवेदन सौंपते हुए कहा कि लंबे समय से राज्य में जेट परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। जिसके कारण राज्य के हजारों प्रशिक्षित अभ्यर्थी बहाली के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। विधायक ने बताया कि स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा) निदेशालय की ओर से 3451 विशेष शिक्षा सहायक आचार्यों की ऑनलाइन बहाली के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें कक्षा I से V के लिए 2399 तथा कक्षा VI से VIII के लिए 1052 पद शामिल हैं। लेकिन जेट परीक्षा ...