गिरडीह, जुलाई 25 -- सरिया। सरिया थाना पुलिस ने बाजार स्थित एरीना गली में निर्माणाधीन मकान से जेट पंप चोरी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया जेट पंप, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एसआईटी की कार्रवाई : कट्टा व लूटी गयी मोबाइल संग गिरफ्तारमामले की जानकारी पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को काली मंडा रोड निवासी महेश प्रसाद वर्णवाल के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने जेट पंप की चोरी कर ली थी। इस संबंध में सरिया थाना कांड संख्या 121/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(बी) एवं 331(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ...