चाईबासा, मार्च 5 -- चाईबासा। तालाब में डूबने से जेटेया थाना अंतर्गत सरवाई मुंडासाइ गांव निवासी 52 वर्षीय प्रेम पुरती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रेम पुरती मागे पर्व बनाने के लिए बड़ा कुंदरु जोर गांव गए थे। बुधवार की शाम घर वापसी आने के दौरान वह तालाब में स्नान करने चले गए ।इसी दौरान गहरा पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार की सुबह तालाब से शव को बाहर निकल गया ,इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए गुरुवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि प्रेम पुरती बड़ा कुंदरु जोर मागे पर्व मनाने गए हुए थे, वापस आने के दौरान वह काफी नशे में थे और तालाब में स्नान करने के लिए चले गए ।इसी दौरान गहरे पानी में डूबने जाने से उसकी मौत हो गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.