चाईबासा, मार्च 9 -- जगन्नाथपुर।नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज लागुरी ने सोमवार को झारखंड के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में बताया गया है कि जेटेया मोड़ से जेटेया तथा जेटेया से कोटगढ़ तक लगभग 17 किलोमीटर सड़क पिछले करीब 15 वर्षों से जर्जर अवस्था में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और बरसात के दिनों में आवाजाही लगभग ठप हो जाती है।यह सड़क जेटेया, बड़ापासेया, बुरुबोरता, पेटेता, पोखरपी समेत करीब दो दर्जन गांवों को प्रखंड व जिला मुख्यालय से जोड़ती है। इसी मार्ग से नोवामुंडी थाना, चाईबासा, जगन्नाथपुर,...