चाईबासा, मार्च 22 -- नोवामुंडी, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र जेटेया गांव की किरण हेम्ब्रम फूड सेफ्टी ऑफिसर बनेगी। इसके लिए झारखंड लोक सेवा आयोग ने 19 मार्च को इंटरव्यू का परिणाम घोषित कर रास्ता साफ कर दिया है। किरण की इस सफलता से पिता जयपाल हेम्ब्रम व नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल में नर्स पद पर कार्यरत माता सीता हेम्ब्रम खासे उत्साहित हैं। शुरुआती दौर में किरण हेम्ब्रम ने नोवामुंडी टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल से साइंस विषय में बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीआईटी मेसरा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश के सतना स्थित स्टेट बैंक में लिपिक के रूप में कार्यरत थीं। किरण हेम्ब्रम बताती हैं कि जेपीएससी द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर की लिखित परीक्षा 27 मई 2024 को हुई थी...