चाईबासा, जून 3 -- जगन्नाथपुर। जेटेया थाना क्षेत्र के चिरूपासेया गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान शांति बोबोंगा (41 वर्ष) के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग शाम 4 बजे शांति बोबोंगा की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। इसकी सूचना जेटेया थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर जेटेया थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- चिरूपासेया की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...