पूर्णिया, जनवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ में आयोजित जेटीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को एनडी रूंगटा हाई स्कूल के मैदान में खेला गया। फाइनल मैच जलालगढ़ जूनियर और एसकेवाई 11 डगरूआ के बीच हुआ, जिसमें डगरूआ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टॉस जीतकर जलालगढ़ जूनियर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए एसकेवाई 11 डगरूआ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल 'हेलीकॉप्टर' ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जलालगढ़ जूनियर की टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह डगरूआ की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। राहुल हेलीकॉप्टर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया। 'मैन ऑफ द सीरीज' का खिताब अदनान को दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.