रांची, अप्रैल 28 -- रांची। सीआईडी की विशेष अदालत ने 9 करोड़ रुपए के बहुचर्चित घोटाले में आरोपी रोशन कुमार चतुर्वेदी उर्फ सोनू की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 12 मार्च 2026 से न्यायिक हिरासत में है। मामला सीआईडी थाना कांड संख्या 42/2024 से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसीएल) और झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज मास्टर ट्रस्ट (जेएसईईटी) से संबंधित इस घोटाले में कैनरा बैंक की एनआईएफटी शाखा में फर्जी खाता खोलकर करीब 9 करोड़ रुपये का गबन किया गया। आरोप है कि ऊर्जा विभाग की राशि खाते में जमा कर बाद में अलग-अलग तिथियों में निकाल ली गई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी का नाम एफआईआर में नहीं है और उसे सह-आरोपियों के बयान के आधार पर फंसाया गया है। हालांकि अदालत ने केस डायरी के आधार पर पाया कि ...