साहिबगंज, मार्च 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के कोरंगा टोला गांव में विगत शुक्रवार से अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवारकी रात को आई आंधी-तुफान एवं वर्षा के कारण बिजली का तार एवं पोल गिर गया है। बिजली का हाई टेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा हुआ हैI कोरंगा टोला के ताला सोरेन, सुनील मुर्मू, बाबू राम मुर्मू, लुईस हेम्बरम, फ्रांशिस मुर्मू आदि ग्रामीणों ने बताया कि कोरंगा तोला में विगत चार दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। बिजली कातार टूट कर जमीन में गिरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया एवं बिजली मिस्त्री को सूचना दी जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...