जामताड़ा, नवम्बर 5 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 87017 का तीसरा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह और समन्वयक डॉ पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज के परामर्श दाता प्रो रंजीत कुमार यादव ने इग्नू अध्ययन केंद्र की स्थापना से लेकर आज तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षार्थियों को बताया कि यूजी से पीजी एवं अन्यान्य विषयों की पढ़ाई का अवसर प्राप्त हो रहा है। इग्नू के इस केंद्र को आगे विस्तार एवं विकास में उनकी जो जरूरत होगी उसे हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे। समन्वयक ने अध्ययन केन्द्र, नामांकन, काउंसलिंग, असाइनमेंट, मूल्यांकन एवं परीक्षा के संबंध में पूरी जानकारी देते हुए भविष्य में इसे और भी ...