कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति, कोडरमा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल से मिला और उन्हें एक ज्ञापन पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जारी उस गजट प्रकाशन का कड़ा विरोध जताया, जिसके तहत जे जे कॉलेज सहित कोडरमा जिला को विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) से हटाकर गिरिडीह स्थित सर जेसी बॉस विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संरक्षक राम रतन अवध्या, अध्यक्ष महेश भारती, सचिव देवेंद्र कुमार, सह-सचिव मो. अली शाद एवं मीडिया प्रभारी रवि पासवान शामिल थे। महामहिम को ज्ञापन सौंपने के बाद ​संरक्षक राम रतन अवध्या ने कहा की जेजे कॉलेज को जबरन दूसरे विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करना छात्रों के हितों के खिलाफ है। कोडरमा की...