कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा। शनिवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन, कोडरमा इकाई के तत्वावधान में पत्रकारों ने कोडरमा उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि पत्रकारिता के दौरान उन्हें किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा और जो मामले उनके संज्ञान में दिए गए हैं उसपर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने भी एक पत्रकार को धमकी दिए जाने के मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह से भी मिलकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान पत्रकारों ने समाचार संकलन में हो रही कठिनाई, प्रेस क्लब में व्याप्त अनियमितता और अन्य मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की। यूनियन और प्रेस क्लब के लिए जमीन और के आबंटन का भी मामला रखा गया। मौके पर कई पत्रकार मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.