गिरडीह, मई 25 -- गिरिडीह। नागेंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय गिरिडीह में जेकेसीएम संगठन को लेकर एक सभा आयोजित की गई। सभा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने हुंकार भरते हुए कहा कि जेएलकेएम के अध्यक्ष के छात्र हित के कार्य सराहनीय हैं। सभी ने मिलकर जेकेसीएम को मजबूत करने और छात्र समस्याओं को खत्म करने का संकल्प लिया। सभा में जेकेसीएम के केंद्रीय संयोजक डॉ. उदय मेहता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंच संचालन जेएलकेएम संगठन मंत्री महराज मंडल ने किया। मौके पर जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, केंद्रीय महासचिव राजदेश रत्न, केंद्रीय महासचिव महेंद्र मंडल, केंद्रीय संगठन सचिव यमुना मंडल, केंद्रीय सचिव प्रेम नायक, डुमरी प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, डुमरी विधायक प्रतिनिधि सुजीत पटेल, अल्पसंख्यक मोर...