जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर । जेकेएस कॉलेज, मानगो में एनएसएस इकाई-1 द्वारा वॉलेंट्री ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को रक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, प्रक्रिया, पात्रता और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक करना था।जमशेदपुर ब्लड बैंक के सुनील मुखर्जी ने स्वैच्छिक रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। जमशेदपुर हीमोफीलिया सोसाइटी के संस्थापक प्रदीप घोषाल ने हीमोफीलिया मरीजों के लिए रक्त एवं आवश्यक रक्त-घटकों की निरंतर उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया।प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने का महान कार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. श्व...