सिमडेगा, सितम्बर 30 -- बानो,प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के बैठक गुरूवार को डाक बंगला परिसर में होगी। बताया गया कि बैठक में प्रखंड समिति का विस्तार करते हुए सदस्यता ग्रहण कराया जाएगा। पार्टी के जिला सचिव विकास मघईया एवं महासचिव रविन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम महतो के विचारों से प्रेरित होकर कई लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...