नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में शनिवार 4 जुलाई को खेले गए दूसरे T20 मैच में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को चार विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड की इस जीत के सबसे बड़े हीरो जेकब बेथल रहे। उन्होंने सही मायने में दूसरे T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भारत से ले लिया है। उस मैच में जेकब बेथल शतक लगाने के बावजूद इंग्लैंड को मैच जिताने में असफल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने वह बदला पूरा कर लिया है।76 रनों की पारी, छीनी इंडिया के मुंह से जीत मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में अपनी 46 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी के साथ ही उन्होंने भारत के मुंह से जीत छीन ली। टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 1...