रांची, जून 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़ ने आयोजन व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। इस घटना ने आने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। क्रिकेट लीग का आयोजन जेएससीए प्रबंधन और एसजे अपलिफ्ट कंपनी द्वारा किया गया था। फाइनल मैच में स्टेडियम के अंदर निर्धारित क्षमता के अनुरूप लगभग 30 हजार दर्शक मौजूद थे। वहीं, हजारों लोग अंदर जाने के लिए बाहर खड़े थे। इस बीच भीड़ बढ़ती गई, लेकिन उसे नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रवेश द्वारों पर अव्यवस्था बढ़ने के बाद हालात बिगड़े और भगदड़ मच गई।...