रांची, जनवरी 27 -- रांची। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने जेएससीए स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अपने लाइफ मेंबर जमशेदपुर के दीपेंदु कुमार सरकार और पूर्व वाइस प्रेसिडेंट डॉ नरेंद्र सिन्हा की धर्मपत्नी डॉ मंजुश्री सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोकसभा की। अध्यक्ष अजयनाथ शाह देव ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के साथ हैं। मौके पर संजय सहाय, विनय बिहारी कर्ण, किशोर चंद्र, सुरेश कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...