रांची, जून 1 -- रांची। विशेष संवाददाता झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के आजीवन सदस्य और बीसीसीआई के क्यूरेटर डॉ. श्याम बहादुर सिंह ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जेएससीए द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी है। याचिका में उन्होंने आरोप लगाया है कि जेएससीए की संशोधित उपविधियां (बायलॉज) अब तक विधिवत पंजीकृत नहीं हैं, इसके बावजूद संघ विभिन्न प्रशासनिक और अनुशासनात्मक कार्रवाइयां कर रहा है।

याचिका में आरोप प्रार्थी का कहना है कि 16 मई 2026 को जांच समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी शो-कॉज नोटिस अधिकार क्षेत्र से बाहर और अवैध है, क्योंकि जिस बायलॉज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, वह पंजीकृत ही नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार सभी राज्य क्रिकेट संघों को अपनी संशोधित उपविधियों का पंजीकरण कराना अन...