गुमला, फरवरी 28 -- गुमला, प्रतिनिधि । धनबाद में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुमला ने रामगढ़ को 51 रन से पराजित कर फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला ने 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए। टीम की ओर से अतुल राज ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। इसके अलावा एकलव्य उरांव ने 28 रनों की तेज पारी खेली, जबकि आशीषर ने 24 और शुभम ने 12 रन का योगदान दिया। टीम को 27 रन अतिरिक्त के रूप में भी मिले। रामगढ़ की ओर से गेंदबाजी में नवाजुर रहमान ने चार विकेट लिए। अशीष चौबे ने दो व मो.सोहैल ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम 25.4 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदर्श गिरी ने 26, मनीष कुमार ने 23 और प्रभात कुमार ने 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। गुमला की ओर से शानद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.