बोकारो, अप्रैल 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप ए के अंतिम दोनों लीग मैच खेले गए। सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में बोकारो की टीम ने रामगढ़ की टीम को 163 रनों से पराजित कर ग्रुप ए से उपविजेता बनकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोकारो की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 190 रनों का स्कोर बनाया। टीम की ओर से साक्षी कुमारी ने 76 ,काजल कुमारी ने 51 व तन्वी दत्ता ने 13 रन बनाए। रामगढ़ की ओर से अरफा जिया ने 30 रन देकर दो विकेट लिए। यह भी पढ़ें- गिरिडीह व हजारीबाग ने जीते अपने-अपने मैच रामगढ़ की टीम 9.4 ओवर में मात्र 27 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सर्वाधिक नाबाद 14 रन श्रेया प्रिया ने बनाई। बोकारो की ओर से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.