बोकारो, अगस्त 1 -- जेएसससी-जेपीएससी पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा शुक्रवार को गोमिया चौक में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य लक्ष्मण नायक व भाजपा के वरीय नेता देवनारायण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैंक मोड़ से शुरू हुआ मशाल जुलूस गोमिया मुख्य बाजार व बस स्टैंड होते हुए पुनः गोमिया चौक पहुंचा, जहां सभा की गई। कार्यकर्ता हाथों में मशाल, तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक सरकार मुर्दाबाद, बेरोजगारों के साथ धोखा बंद करो, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करो और हेमंत सरकार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ गोंदलीपोखर और गेतलसूद में न...