कौशाम्बी, फरवरी 2 -- मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कस्बा चायल में यूजीसी रेगुलेशंस 2026 को पूर्ण रूप से लागू करने और जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिला अध्यक्ष इंजीनियर गोविंद पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के कैंपस में पिछड़े, दलित एवं दिव्यांग छात्रों के साथ वर्षों से हो रहे जातीय भेदभाव और अत्याचार के कारण छात्र-छात्राएं तनावग्रस्त होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे मामलों का जिक्र करते हुए इन्हें संस्थागत हत्या करार दिया। कहा कि यूजीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 में जातीय भेदभाव की 173 शिकायतें दर्ज हुई थीं, जो चार वर्षों में बढ़कर 37...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.