नई दिल्ली, जनवरी 7 -- महिला हॉकी लीग: सूरमा क्लब ने जीत से विदा ली रांची। जेएसडब्ल्यू सूरमा क्लब ने महिला हॉकी लीग के अपने आखिरी मैच में बुधवार को श्राची बंगाल टाइगर्स को 3-2 से हराया। हालांकि बंगाल की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है जबकि सूरमा दौड़ से बाहर है। सूरमा के लिए दसवें मिनट में सोनम ने पहला गोल दागा। लीग में सर्वाधिक गोल कर चुकीं आगस्टिना गोर्जेलानी ने आखिर में तीसरे क्वार्टर में बराबरी का गोल दागा। चौथे क्वार्टर में 49वें मिनट में वैष्णवी ने गोल करके सूरमा को 2-1 से बढ़त दिलाई। सूरमा के लिए 53वें मिनट में मारियो ग्रानाटो ने तीसरा गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। टाइगर्स के लिए 59वें मिनट में लालरेम्सियामी ने पेनाल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड शॉट के जरिये दूसरा गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.