नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाले जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड में उसकी सूचीबद्ध अनुषंगी शिवा सीमेंट का विलय होगा। इस कदम से 'एकीकृत सीमेंट मंच' तैयार होगा और परिचालन, वित्तीय तथा प्रबंधन स्तर पर तालमेल का लाभ मिलेगा। कंपनी ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट के निदेशक मंडल ने शिवा सीमेंट के जेएसडब्ल्यू सीमेंट में विलय की योजना को मंजूरी दे दी है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट, शिवा सीमेंट के शेयरधारकों को शिवा सीमेंट में रखे प्रत्येक दो रुपये अंकित मूल्य वाले 41 शेयर के बदले 10 रुपये अंकित मूल्य वाले पांच शेयर जारी करेगी। यह भी पढ़ें- जिंदल की सीमेंट कंपनी में मर्जर को मंजूरी, क्रैश हुआ यह शेयर, Rs.14 से नीचे भाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...