रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय (जेएसओयू) के नए कुलपति के रूप में प्रो अभय कुमार सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत थे। जेएसओयू के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। नालंदा विवि के प्रो विजय कर्ण और त्रिपुरा के धम्मदीप विवि के प्रो ब्रजेश कुमार सिंह ने भी कुलपति को शुभकामनाएं दीं। प्रो सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के इतिहासविद् के रूप में जाने जाते हैं। उनका विशेष अध्ययन क्षेत्र प्राचीन भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा रहा है। उन्होंने ईरान सहित कई देशों में अपने शैक्षणिक योगदान से भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का कार्य किया है। इसके अलावा नालंदा विवि में लगभग दो वर्षों तक कार्यवाहक कुलपत...