नोएडा, मार्च 17 -- नोएडा। एचबीएस क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को जेएसएस कॉलेज ने एबीईएस टीम को नौ विकेट से हराकर जीत हासिल की। नोएडा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एबीईएस की टीम 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एबीईएस की ओर से लविश ने सर्वाधिक 17 रन बनाए। जेएसएस के अंशुल यादव ने तीन और अमन यादव ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसएस ने एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। जेएसएस से रजत खन्ना ने 47 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...