चतरा, अगस्त 18 -- चतरा, संवाददाता। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजनारायण पंडित को पुलिस ने सोमवार की देर शाम हिरासत में ले लिया। ज्ञात हो कि सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जिसके बाद सीआइडी के अधिकारियों ने उन्हें पूछताछ के लिए साथ में रांची ले जाने की सूचना है। जानकारी अनुसार कुछ दिन पूर्व जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से तेजनारायण पंडित का नाम सामने आया था। इसी मामले को लेकर सीआइडी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। यह भी पढ़ें- जेपीएससी और नगड़ी थाने ने अभय तिवारी व टीडीपीएल पर नहीं की कार्रवाई हिरासत में लिये गये बीएसओ से परीक्षा में कथित तौर पर गड़बड़ी ...