रांची, जुलाई 19 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई। जिले में 4,380 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रथम और द्वितीय पाली में 1,076 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 3,304 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में 1,073 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 3,307 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, एसएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, लोयोला उच्च विद्यालय, आरसी बालक मध्य विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट मध्य विद्यालय, लोयोला...