घाटशिला, दिसम्बर 19 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड में कार्यरत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटा तिलाईझोर लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी माइनो सरदार ने स्कूली छात्र छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने, बेहतर शिक्षा ग्रहण करने,समय से ही विवाह करने सहित अन्य बिंदुओं पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण भी कराया गया। इस अवसर पर जननी सीट, अशोक सीट, मंजू कुमारी दास, उर्मिला सरदार, पूजा सरदार चरण महापात्र सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.