हजारीबाग, सितम्बर 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस में कार्यरत कैडरों का मानदेय सम्मानजनक वृद्धि एवं यात्रा भत्ता सहित सात सूत्री मांग को लेकर सभी कर्मियों ने मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया। सौंपे गए मांग पत्र में कहा है कि जेएसएलपीएस के साथ कार्यरत विभिन्न इकाई के कैडर जीसीआरपी, बीडीएसपी, सीआरपी, ईपी, सेतु दीदी, एफएलसीआरपी, एडब्ल्यू, एकेएम, एपीएस, जेआरपी एवं ईबीके सहित कई इकाई के कैडर वर्षों से ग्रामीण समुदाय के बीच आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेश, उद्यमिता विकास, सामुदायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जेएसएलपीएस की विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कैडरों के द्वारा निर्धारित दायित्व के साथ-साथ आवश्यकता के अनुसार क्षेत्रीय भ्रमण, बैठक, प्रशिक्ष...