जेएसएलपीएस कैडरों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर बीडीओ को सौंपा मांग पत्र
गढ़वा, अगस्त 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी से जुड़े कैडरों के मानदेय में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने नेतृत्व में बीडीओ नंदजी राम को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि जेएसएलपीएस कैडर वर्षों से गांवों में महिला समूहों,आजीविका गतिविधियों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उसके बावजूद उन्हें अपेक्षाकृत कम मानदेय मिल रहा है। कैडरों ने मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी करने तथा कार्य के अनुरूप अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने की मांग की। कैडरों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के दौर में वर्तमान मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आठ माह से नहीं मिला मानदेय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.