गोड्डा, अगस्त 12 -- गोड्डा जिले में पलाश (जेएसएलपीएस) के डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने चरणबद्ध आन्दोलन के प्रथम दिन मंगलवार को काला बिल्ला लगाकर जताया शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को मानव संसाधन नियमावली के एल-7 में समायोजित करने, उचित मानदेय, सम्मानजनक कार्य-परिस्थिति तथा अन्य जायज़ मांगों के प्रति सरकार एवं संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे वर्षों से पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इसके बावजूद उनकी जायज़ मांगों पर अब तक अपेक्षित पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध कर्मियों का कहना है कि उनका यह आंदोलन किसी व्यक्ति, संस्था या सरकार के ...