जेएसएलपीएस कार्यालय में लगाया गया दो दिनी रक्तदान शिविर
पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी के राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 24 एवं 25 जून को सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित कर न्यूनतम 100 यूनिट रक्त संग्रह करने के लक्ष्य के तहत बुधवार को मेदिनीनगर स्थित जेएसएलपीएस के जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के प्रथम दिन जिला कार्यालय, प्रखंड एवं प्रदान संस्था के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। शिविर का शुभारंभ जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा ने स्वयं रक्तदान कर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यालय परिसर में लगाए गए शिविर में जिला कार्यालय से नवल किशोर राजू एवं शेखर लाल, प्रदान संस्था से प्रिंस सिंह, रुचिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.