चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पलाश जेएसएलपीएस के सैंकड़ों कर्मियों को विगत एक साल से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसे लेकर इन्होंने बुधवार को विभाग के बीपीएम, बीडीओ आदि को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि वे लोग जीसीआरपी, बीपीपीएल, सीनियर एकेएस, एकेएस, सीएलएम, एपीएस, सक्रिय महिला, बैंक सखी, सेतु दीदी आदि पद पर कार्यरत हैं। उन्हें पिछले साल मार्च महीने से लेकर अब तक के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें न सिर्फ अपने कार्य क्षेत्र में काम करने में दिक्कत हो रही है। बल्कि आर्थिक समस्या के चलते परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कहा कि उन्हें मईयां सम्मान योजना के लाभ से भी वंचित रखा गया है। ज्ञापन के माध्यम से बकाए मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की गई है। इसे लेकर बीपीएम नरेश कुम्हार ने कहा...