हजारीबाग, मार्च 22 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि ।झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट अकादमी का एक दिवसीय एनुअल कॉन्क्लेव से लौट कर शनिवार को विभावि के कुलसचिव डॉ प्रणिता ने इसके उद्धेश्य की जानकारी दी। बताया कि रांची में आयोजित उक्त कानक्लेव की अध्यक्षता झारखंड राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव तथा जेएसएफडीए के अध्यक्ष राहुल कुमार पुरवार ने की । कॉन्क्लेव में राज्य एवं भारत के महत्वपूर्ण संस्थाओं से लगभग 300 से अधिक ख्याति प्राप्त शिक्षाविदों शामिल हुए थे । जिसका उद्देश्य उच्च शिक्षा के उभरते प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए शिक्षकों, शिक्षकेत्तरो एवं उच्च शिक्षा से जुड़े पदाधिकारियों का क्षमता संवर्धन करना था । साथ ही अपने श्रेष्ठ अभ्यासों को एक दूसरे के साथ साझा करना और जेएसएफडीए का रोड मैप का निर्धारण करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की...