गिरडीह, दिसम्बर 28 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड जेएलकेएम ने वनभोज के बहाने शनिवार को हेसला में एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने पर चिंतन - मंथन किया है। इतना ही नहीं नये साल के भावी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई है। साथ ही गुजर रहे साल के दौरान संगठन के द्वारा संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है। ग्राम स्तर पर संगठन का विस्तार और मजबूत करने के लिए ग्राम कमेटी का गठन करने पर जोर दिया गया है। नये साल में 08 जनवरी 2026 को देश के महान शख्सियत व स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी के शहादत दिवस पर ग्रामीण इलाकों में जन संपर्क अभियान चला कर बड़ी संकल्प सभा आयोजित करने और नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूरों की रिहाई के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप वतन वापसी की मांग की जाएगी। वनभोज कार्यक्रम में शेख शाहिद, दिनेश साहू, मुमताज अंसारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.