रामगढ़, जुलाई 21 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जेएलकेएम डाडी प्रखंड कमेटी ने नीट पेपर लीक मामले में मंगलवार को पैदल मार्च किया। जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ और दिल्ली में निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में पैदल विरोध मार्च का आयोजन किया गया। छोटका चुंबा से प्रारंभ होकर हेसालोंग चौक तक गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग किया। जहां एक सभा किया गया। ​इस विरोध मार्च में जिला महासचिव पवन साहू, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप महतो, दीपेंद्र राणा, रामेश्वर महतो, वकील अंसारी, सूरज यादव, विपिन यादव, शक्ति गोप, प्रशांत साहू, मनीष रजवार, प्रीतम साहू, आशीष राम, शिवजल राणा, सुनील महतो, दिनेश महतो, सु...