जेएलकेएम ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
जामताड़ा, जुलाई 20 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने रविवार को संगठन विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। जिला अध्यक्ष राजाराम उर्फ मंतोष कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित जिला कमेटी की बैठक में नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जेएलकेएम की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मीडिया से बातचीत में महतो ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को नई मजबूती देंगे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जनहित के मुद्दों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.