चतरा, जून 23 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए मोहम्मद गुलाम को चतरा जिला सचिव नियुक्त किया है। जिला समिति के पुनर्गठन के तहत की गई इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा जिला अध्यक्ष कैलाश महतो ने की। कैलाश महतो ने बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक जयराम कुमार महतो के निर्देश और केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनयन के बाद नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद गुलाम ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, "यह पद नहीं, बल्कि आम जनता के विश्वास और नेतृत्व के भरोसे का प्रतीक है।" यह भी पढ़ें- जेएलकेएम रामगढ़ जिला समिति का पुनर्गठन, नव नियुक्त पदाधिकारियों को मिली बधाइयां...