आदित्यपुर, मार्च 17 -- चांडिल,संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी में रविवार की देर रात करीब 02 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर जेएलकेएम के फूलचंद महतो और नवीन महतो आपस में उलझ गए। फूलचंद महतो के घर में चार गाड़ियों में जेएलकेएम कार्यकर्ता पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। किसी भी अनहोनी घटना को लेकर सोमवार सुबह पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। दोनों पक्षों ने चांडिल थाना में आपसी सहमति से समझौता कर लिया। थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि थाना में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...