जेएम दीपक रामचंद्र सेट ने बच्चों को दिया सफलता का डिजिटल मंत्र
रुडकी, मई 12 -- रुड़की, संवाददाता। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट तहसील परिसर में संचालित निशुल्क कंप्यूटर लैब पहुंचे। उन्होंने छात्र-छात्राओं कहा कि शिक्षा और तकनीक के समन्वय से सशक्त भविष्य की नींव रखी जा सकती है। लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बेहद आत्मीयता के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज का युग आईटी का है और बिना कंप्यूटर ज्ञान के प्रगति की कल्पना करना कठिन है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि कंप्यूटर केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि ज्ञान का वह द्वार है जो उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के योग्य बनाता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्ति की सीख दी। यह भी पढ़ें- रुड़की में बच्चों के बीच पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, दी प्रेरणादायक सीख
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.