जेएम इंटरनेशनल स्कूल : हिन्दुस्तान ओलम्पियाड का फॉर्म भरने का संकल्प
आरा, अगस्त 5 -- पीरो, संवाद सूत्र हिन्दुस्तान ओलम्पियाड की होने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिये जेएम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को छात्र काफी उत्साहित नजर आये। स्कूल के प्रबंध निदेशक चंदन कुमार पहचान, शिक्षक विकास आनंद, राजेश कुमार, सागर कुमार, अजीत कुमार, प्रेम कुमार के नेतृत्व में 300 छात्रों ने ओलम्पियाड की परीक्षा देने के लिये फॉर्म प्राप्त किया। प्रबंध निदेशक चंदन कुमार पहचान ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलम्पियाड की परीक्षा के जरिए छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ओमएमआर की शीट पर परीक्षा देने का अभ्यास कराया रहा है, जो कि छात्रों के लिये भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.