आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेएमटी कंपनी के कामगार अपनी पुरानी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन करेंगे। कामगारों ने घोषणा की है कि वे 4 अप्रैल से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को लिखित सूचना दे दी गई है। कामगारों ने बयान में बताया है कि कंपनी का मामला एनसीएलटी में गया था, जहां से निर्णय के बाद आरकेएफएल को कंपनी संचालित करने के लिए अधिकृत किया गया। इसके बावजूद पिछले ढाई वर्षों से कामगारों को पुनः नौकरी पर बहाल करने की मांग लंबित है। कामगारों का कहना है कि इस दौरान एसडीओ के माध्यम से दो से तीन बार वार्ता भी हुई, जिसमें उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.