हापुड़, दिसम्बर 15 -- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग हापुड़ के तत्वावधान में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुआ। कार्यक्रम का उ‌द्घाटन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल निधि मलिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें युवा कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में चित्रकला, कहानी लेखन, लोकगीत, डिक्लेमेशन, लोक नृत्य एवं साइंस मेला आदि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अंकित सहलौत जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों का मण्डल स्तर युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 17 दिसम्बर एनएएस इण्टर कॉलेज मेरठ में किया जायेगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंजु चौधरी, प्रियंका चौधरी एवं रानूधारीवाल...