हापुड़, फरवरी 5 -- गुरुवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डा आयुष सिंघल एवं ग्रुप डायरेक्टर डा सुभाष गौतम द्वारा हवन पूजन के साथ की गई। छात्राओं ने कहा कि,यह एक विदाई नही बल्कि एक नई शुरुआत है। समारोह के दौरान स्कूल का माहौल तब भावुक हो गया। सभी शिक्षकों ने भारी मन से प्रिय छात्र छात्राओं को विदाई दी। शिक्षकों ने साझा किया कि, यह किसी सफर का अंत नहीं, बल्कि एक नए और गौरवशाली जीवन की शुरुआत है। इस अवसर पर डा निधि मलिक ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि,आप दुनिया के किसी भी कोने में रहें,अपनी मेहनत और व्यवहार से हमेशा स्कूल का मान बढ़ाएं। यह विदाई केवल स्कूल के सफर की है, आपके सपनों की उड़ान अभी बाकी है। जीवन में खूब तरक्की करें।...