मुंगेर, अप्रैल 18 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में बीते बुधवार से आयोजित किया जा रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. सत्यादित्य सिंह की अध्यक्षता में एवं कॉलेज के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक सह अंग्रेजी विभागाध्यक्ष मो तबारक अंसारी द्वारा संचालित यह शिविर 21 अप्रैल तक चलेगा। इस शिविर का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण है। ज्ञात हो कि, इस शिविर का उद्घाटन प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू महेश्वर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया था। इसके बाद शिविर की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत और अतिथि सह मुख्य वक्ता के स्वागत से हुआ था।उद्घाटन यह भी पढ़ें- जेएमएस कॉलेज, मुंगेर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरु, स...