हापुड़, अप्रैल 5 -- जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वार्षिक उत्सव शंखनाद का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर संस्कृति के रंग बिखेरे।उत्सव में संस्थान के विभिन्न क्लबों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। उत्सव का उद्घाटन संस्थान के फाउंडर चेयरमैन राकेश सिंघल, विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरमैन डॉ.हिमांशु सिंघल, सचिव डॉ.रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल, शगुन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गौतम और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.निधि मलिक ने संयुक्त रुप से किया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शंखनाद-2 के 26 का मुख्य लक्ष्य खुशी, शांति और सद्भाव के साथ अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत का जश्न मनान...