हापुड़, मार्च 9 -- जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स हापुड़ में एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 13 एवं 14 मार्च 2026 को होगा।उक्त जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल एवं एईएसआई के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ.सुभाष गौतम ने बताया कि संस्थान के सभी निदेशकगण, प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों एवं स्टाफ का पूर्ण रूप से उत्साहवर्धन करते हुए सेमीनार के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी आवश्यक समितियों का गठन कर दिया गया है। सचिव डॉ.रोहन सिंघल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंघल ने बताया कि एईएसआई के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रोफेसर डॉ.सुभाष गौतम एवं एईएसआई के महासचिव प्रो.विकास शर्मा के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण भारतवर्ष से सैकड़ों प्रतिभागी एवं अतिथिगण सेमीनार में शिरकत करने ...