बोकारो, अप्रैल 14 -- बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ0 रतनलाल मांझी पर उनकी पत्नी गुलाबी देवी ने दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर गुलाबी देवी अपनी दो बेटियों और परिजनों के साथ मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई। गुलाबी देवी ने बताया कि उनका पति के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है, जो अदालत में लंबित है। लेकिन अब तक विधिवत तलाक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वे अपने पति के साथ रहना चाहती हैं, वो केवल मेंटेनेंस का मामला अदालत में दायर किया था, जिसमें उन्हें गुजारा भत्ता मिल रहा है। आरोप लगाया कि उनके पति दूसरी शादी के लिए उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा के पति को HC से राहत, खुलकर समर्थन में उतरे वामपंथी नेता इधर रतनलाल मांझी ने दूसरी शादी के आरोपों को सिरे ...